मासलपुर: चैनपुर स्थित स्कूल के खेल मैदान में गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बालक की मौत, अस्पताल में PM के बाद परिजन को सौंपा शव
चैनपुर में स्कूल के खेल मैदान के गड्डे में बरसात का पानी भर जाने के बाद खेल मैदान में खेलने गए एक बालक की पैर फिसलने से गड्डे में डूबने से मौत हो गई।थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि चैनपुर निवासी चौथी लाल प्रजापत का पुत्र विजय स्कूल के खेल मैदान में खेलने के लिए गया था। जहां पानी से भरे गड्डे में गिर कर डूबने से मौत हो गई।