मासलपुर: मासलपुर थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की हुई बैठक, कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने में आम जन के सहयोग की बताई ज़रूरत
मासलपुर थाना में मंगलवार को सीएलजी सदस्यों की बैठक थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी ने कानून और शांति व्यवस्था को बनाए रखने में आमजन के सहयोग की जरूरत बताई। थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने सीएलजी सदस्यों से कहा कि अपराध घटित होने की संभावना पर अगर समय से पुलिस को सूचना मिल जाए तोअ् अपराध को रोका जा सकता है।