मासलपुर: लैदौर कला गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 14 बकरियों की हुई मौत
लैदौर कला गांव के समीप पहाड़ी पर जंगल में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 14 बकरियों की मौत हो गई।लैदौर कला निवासी चरवाहा प्रकाश गुर्जर ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए गांव के समीप की पहाड़ी पर जंगल में हनुमान मंदिर के पास ले गया। दोपहर को हनुमान मंदिर के आसपास बकरियों को चरा रहा थे, तभी अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और बारिश होने लगी