मासलपुर: चोरी करने के मामले में फरार आरोपी को मासलपुर पुलिस ने धोबी पाडा से किया गिरफ्तार
मासलपुर थाना पुलिस ने चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी नीरज शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए कस्बा मासलपुर में चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी कल्ला उर्फ इकबाल पुत्र हमीद उम्र 34 साल निवासी धोबी पाडा मासलपुर को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी चोरी के मामले में फरार चल रहा था।