मासलपुर: उम्मेदपुरा मे30साल पुरानी विद्युत लाइन तार टूटने से विद्युत सप्लाई होती है बाधित लोगो ने जताई नाराजगी लाईन बदलने की मांग
मासलपुर के गांव उम्मेदपुरा में 30 वर्ष पुरानी विद्युत लाइन में आए दिन तार टूटने से बिजली सप्लाई बाधित हो रही है।जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने शुक्रवार को बताया कि तीस साल पुरानी बिजली लाइन आए दिन टूटती रहती है।जिससे बिजली सप्लाई बाधित होती है। लोगों ने विद्युत लाइन को बदलवाने की मांग की है।इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।