उनियारा: उनियारा नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान हो रहा है
Uniara, Tonk | Sep 9, 2026 उनियारा नगरपालिका चुनाव को लेकर आज बुधवार को मतदान हो रहा है। नगरपालिका के 20 वार्डो के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिस पर 10363 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के दौरान सुबह 11 बजे तक 41.15% मतदाता मतदान कर चुके हैं। मतदान को लेकर सभी कैंद्रो पर सुरक्षा व्यवस्था के माकूल इंतजाम किए गए हैं।