लालगंज: गंगहरा खुर्द चौराहे के पास फैली गंदगी से लोगों का जीना हुआ दुश्वार, संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दावों की खुली पोल
लालगंज के लहंगपुर बाजार से सटे गांव गंगहरा खुर्द चौराहे पर हजारों लोगों का प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है। नियमित साफ सफाई न होने के कारण माइनर में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर बाद 2:00बजे बताया कि कूड़े के अंबार से दुर्गंध फैल रही है। बरसात के मौसम में कूड़े के सड़ने और जल जमाव की स्थिति बनने से मच्छरों एवं अन्य रोग फैलने की आशंका है।