चरपोखरी: चरपोखरी में जलजमाव का समाधान या हादसे को न्योता? सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा बना खतरे का सबब
जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के नाम पर चरपोखरी में प्रशासन की ओर से सड़क किनारे जेसीबी से खोदा गया गड्ढा अब लोगों के लिए परेशानी और संभावित हादसे का कारण बनता नजर आ रहा है। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे के किनारे खोदे गए इस गड्ढे से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।