पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायल राजेश की इलाज के दौरान मौत 💔
कौशांबी। महमूदपुर मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में घायल राजेश कुमार पुत्र अदालती प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजेश का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
पत्नी माला देवी भी हादसे में घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। पति की मौत की खबर सुनकर माला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
राजेश दिहाड़ी मजदूरी कर पत्नी और दो बच्चों रवीना कुमारी व रवि कुमार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
💔 कमाने वाले के जाने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।
गांव में भी मातम पसरा है। आसपास के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर स्वजन को ढांढस बंधा रहे हैं।
#Kaushambi #KaushambiNews #PatakhaFactory #Blast #Mahmoodpur Manouri Pipri RajeshKumar BreakingNews UPNews हादसा कौशांबी पटाखाफैक्ट्री विस्फोट दुःखद
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 2, 2026