टिकरियाव निवासी 24 वर्षीय युवक शिवम पिता डालूराम चौहान की वेदा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में भी मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार शिवम वेदा नदी में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया।