चरपोखरी: चांदी गांव की मठिया में चोरी, महंत के साथ मारपीट कर बनाया गया बंधक
चरपोखरी थाना क्षेत्र के चांदी गांव स्थित मठिया में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में पहुंचे चोरों ने मठिया के महंत के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बना दिया। इसके बाद मठिया में रखे कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस मामले में अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई.