लालगंज: दुबार चौकी प्रभारी कुंवर मनोज सिंह का गैर जनपद तबादला होने पर प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश ने माला पहनाकर किया सम्मानित
लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कलां चौकी प्रभारी कुंवर मनोज सिंह का स्थानांतरण गैर जनपद सोनभद्र होने पर सोमवार सुबह करीब 10:00बजे ग्रामीण व गणमान्य लोगों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान लालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे।