फर्रुखाबाद: डीएम और एसपी ने टीईटी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर देखी हकीकत, जिले में 19 केंद्रों पर चल रही है परीक्षा
फर्रुखाबाद जनपद में 19 केंद्र पर टीईटी परीक्षा चल रही है। परीक्षा के दूसरे दिन यानी गुरुवार को डीएम डॉक्टर अंकुल लाठर और एसपी आरती सिंह ने परीक्षा के दौरान करीब 3:00 बजे केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण किया...