पटना ग्रामीण: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार का दावा, राबड़ी आवास पर तहखाने में हथियार और ज़मीन के कागज़ात छुपाए गए थे
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने दावा किया है कि 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर कई तहखाने बनाए गए हैं, जिसमें बंदूक, हथियारों के साथ-साथ जमीन के दस्तावेज, रुपए और आभूषण छिपा कर रखे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संभव है कि तहखाने से सामान निकालने के कारण ही आवास खाली करने में देरी हो रही है।