पटना ग्रामीण: मीठापुर में स्विफ्ट डिजायर गैंग ने नालंदा जा रहे व्यक्ति को झांसा देकर लगाया चूना, ₹1 लाख का किया ट्रांजैक्शन
नालंदा के रहने वाले रामप्रवेश शर्मा शुक्रवार की शाम ठगी के शिकार हो गए। स्विफ्ट डिजायर गैंग ने उन्हें चुना लगा दिया। दरअसल ट्रेन से उतरने के बाद रामप्रवेश शर्मा पटना जंक्शन से बाहर आए। जिसके बाद एक व्यक्ति ने खुद भी नालंदा जाने की बात कह पीड़ित को अपने झांसे में ले लिया। बातचीत के दौरान उसने कहा कि मेरे भैया कार से रिसीव करने आए हैं।