बिसवां: थानगांव उच्च माध्यमिक विद्यालय में वन रेंजर व थानाध्यक्ष ने वृक्षारोपण कर बच्चों को प्रतियोगिता में किया गया पुरस्कृत
वन रेंज बिसवां के द्वारा मनाए जा रहे वन सप्ताह के अंर्तगत शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय थानगांव में कई कार्यक्रम किये गए। विद्यालय प्रांगण में छायादार पेड़ों का रोपड़ किया गया। बिसवां रेंजर कमाल अहमद सिद्दीकी, डिप्टी रेंजर आदित्य प्रताप सिंह व थाना अध्यक्ष थानगांव हनुमन्त लाल तिवारी ने विद्यालय के बच्चों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण हित की जानकारी दी।