चम्पारण की औद्योगिक नगरी मझौलिया में स्वाधीनता दिवस की धूम
आन-बान और शान से यूनिट हेड ने फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिक पुरस्कृत
बेतिया। चम्पारण की औद्योगिक नगरी मझौलिया में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का माहौल रहा। मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज में यूनिट हेड उदयबीर सिंह ने आन-बान और शान से तिरंगा फहराया तथा परेड की सलामी ली।