Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka
anil94720
No video available
40
अपने गांव में लिट्टी चोखा #littichokha
37.1k views |
Lakhisarai, Lakhisarai
| Jan 20, 2025
#littichokha
#lifestyle
#national
#others
MORE NEWS
डीएम के सख्त रुख का असर, दूसरे दिन चालू मिला बड़हिया सीएचसी
Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 19, 2026
डीसीएचबी प्रशिक्षण सत्र का सफल समापन, जनगणना कार्य में पारदर्शिता व सटीकता पर जोर लखीसराय। जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी) के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 16 से 18 जुलाई तक आयोजित इस प्रशिक्षण में रामगढ़ चौक, बड़हिया, चानन और हलसी प्रखंड के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर अपर समाहर्ता नीरज कुमार ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि डाटा संग्रहण पूरी पारदर्शिता, सटीकता और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर किया जाए। साथ ही सभी कार्य डीसीएचबी मोबाइल ऐप के माध्यम से शत-प्रतिशत निष्पादित करने पर जोर दिया। निदेशालय से आए प्रशिक्षक राधे श्याम एवं रवि कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्रीय कार्य के दौरान आने वाली तकनीकी एवं प्रक्रियागत समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने सत्यापित एवं पूर्ण रूप से जांचे गए डाटा को ही अंतिम रूप से प्रेषित करने की अपील की। प्रशिक्षकों ने बताया कि जनगणना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर नीति निर्माण, विकास योजनाओं का निर्धारण, कल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा संसाधनों का समुचित वितरण सुनिश्चित किया जाता है। कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राम विनोद प्रसाद यादव, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी पिंटू कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 18, 2026
रात में डीएम के औचक निरीक्षण में बंद मिला बड़हिया सीएचसी, रोस्टर जांच और कार्रवाई के निर्देश लखीसराय: जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने 17 जुलाई की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़हिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का मुख्य द्वार बंद मिला। ग्रामीणों ने शिकायत की कि दोपहर 3 बजे के बाद अधिकांश चिकित्सक अस्पताल छोड़ देते हैं, जिससे मरीजों को उपचार में परेशानी होती है। निरीक्षण में आपातकालीन सेवाएं प्रभावित और चिकित्सकों की अनुपस्थिति पाई गई। डीएम ने रोस्टर में गड़बड़ी की जांच कर सभी संबंधितों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। साथ ही अस्पताल के बाहर चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के आदेश दिए। डीएम ने पुराने रेफरल अस्पताल परिसर में अनधिकृत रूप से अस्पताल संचालन पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश दिया कि 18 जुलाई से नवनिर्मित सीएचसी भवन में अनुमोदित रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से आपातकालीन सेवाएं संचालित की जाएं। नगर परिषद बड़हिया को भी नए भवन में शीघ्र 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, बीडीओ बड़हिया सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 18, 2026
लखीसराय में मॉडल स्कूलों के शुभारंभ की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम ने की समीक्षा लखीसराय। 19 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बेगूसराय से लाइव प्रसारण के माध्यम से होने वाले मॉडल स्कूलों के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने समीक्षा बैठक की। जिले के सात चयनित मॉडल विद्यालयों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। बैठक में डीएम ने मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, तकनीकी तैयारियों, पावर बैकअप, शिक्षकों की ड्यूटी रोस्टर, कंट्रोल रूम की स्थापना तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी शिक्षकों को निर्धारित ड्रेस कोड और आई-कार्ड के साथ उपस्थित रहने को कहा गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सातों मॉडल विद्यालयों के लिए सात वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ विद्यालयों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी तथा संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 18, 2026
पीरीबाजार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, पुलिस जांच में जुटी।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 18, 2026