🚨 हरदोई से बड़ी खबर | बाबा साहब की मूर्ति स्थापना के चंदे को लेकर खूनी विवाद, फावड़े से हमला कर एक की हत्या, दूसरा घायल
हरदोई। जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के करणपुर मतनी गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना के लिए चंदा मांगने को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। विवाद के दौरान फावड़े से हमला किए जाने पर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी छत्रपाल पुत्र विश्राम का जयपाल पुत्र राजाराम और रतिराम पुत्र भोला से मूर्ति स्थापना के लिए चंदा मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान छत्रपाल ने दोनों पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रतिराम घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी छत्रपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जबकि घायल रतिराम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एक मूर्ति स्थापना के चंदे को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर जानलेवा कैसे बन गया? घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है।
#HardoiNews #हरदोई #हरपालपुर #करणपुरमतनी #Ambedkar #Babasaheb #जयभीम #DrBRAmbedkar #CrimeNews #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Nov 29, 2026