प्रतापगढ़: रामपुर खंगाल गांव में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक नहीं आए, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पहले दिन की कथा
रामपुर खागल में कथा के पहले दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को आना था। उनका प्रोटोकॉल भी जारी हो गया था। पर कुछ विशेष कार्य के चलते वह कथा में शामिल होने नहीं पहुंच पाए। शुरुआत जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अवधी भजन गाकर किया। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के जन्मभूमि में उनके पितामह की स्मृति में यह कथा आयोजित की गई है।