प्रतापगढ़: चौबेपुर शुकुलपुर गांव में पड़ोसी ने जबरन हिस्से का पेड़ बेचा, विरोध करने पर किया मारपीट
चौबेपुर शुकुलपुर निवासी रामसनेही शुक्ल का आरोप है कि घर के बगल ही उनकी पुश्तैनी बाग है। जिसमें सैकड़ो की संख्या में कीमती पेड़ है। इसी बाग से होकर उनके घर का रास्ता आया है। करीब 1 महीने पहले वह अपने लड़के के पास चंडीगढ़ चले गए थे। उनके पड़ोसी गंगाराम, देवेंद्र चंद्र, रमेश चंद्र ने उनके हिस्से का पेड़ जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख है उसे बेच दिया।