प्रतापगढ़: भुपियामऊ रेलवे क्रासिंग के पास से गोदाम से गायब करोड़ों कीमत की मशीन लदी ट्रक को पुलिस ने बरामद किया
भुपियामऊ रेलवे क्रासिंग के पास दहिलामऊ शुकुलपुर निवासी बीएसएनएल के ठेकेदार अनिल तिवारी गोदाम बना रखे है।बुधवार की रात गोदाम के बाहर उनकी एक ट्रक चोरों ने गायब कर दी थी। जिस पर करोड़ो रूपये कीमत की एचडीडी मशीन लदी थी। ट्रक गायब होने के बाद ठेकेदार ने घटना की तहरीर थाने में दी। इसके बाद पुलिस ट्रक के खोजबीन में लग गई।