प्रतापगढ़: अवतारपुर मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 20 लोगों में से 5 की हालत गंभीर, प्रयागराज रेफर-सीओ सदर ने दी जानकारी
अवतारपुर मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 20 लोगो मे से 5 को गम्भीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजकर 10 मिनट पर मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर अमर नाथ गुप्ता ने बताया की पिकअप में कुल 22 लोग सवार थे। बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गया जिसमें कुल 20 लोग घायल है।