राजनांदगांव: जिले में नगर पालिकाओं का आम निर्वाचन 2024-25 के तहत सीमा निर्धारण के संबंध में आपत्ति एवं सुझाव 22 जुलाई तक आमंत्रित
राजनांदगांव जिले में नगर पालिकाओं का आम निर्वाचन 2024-25 के तहत वार्डों की सीमा निर्धारण के संबंध में आपत्ति एवं सुझाव 22 जुलाई 2024 तक आमंत्रित किया गया है।वहीं कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा 25 जुलाई 2024 तक नियत अवधि में नागरिकों से प्राप्त आपत्ति एवं सुझाव तथा उन पर अपना अभिमत सहित संपूर्ण प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित किया जाएगा।