राजनांदगांव: जुलाई माह में सवा 6 प्रतिशत छुट का लाभ लेने नगरनिगम में अवकाश के दिनों में भी राजस्व वसूली,नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता
शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली हेतु नगरनिगम अभियान चलाकर संपत्तिकर,समेकितकर,जलकर एवं दुकान किराया की वसूली कर रहा है।इसी कड़ी में जुलाई माह में सवा 6 प्रतिशत छूट का लाभ देने नगर निगम में अवकाश के दिनों में भी राजस्व वसूली की जा रही है।नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर राजस्व अमला कार्यालय के साथ घर-घर जाकर वसूली कर रहा है।