राजनांदगांव: शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता 21 जुलाई को होगी आयोजित
राजनांदगांव शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 21 जुलाई 2024 से वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।इस स्पर्धा में 7 राज्यों के हॉकी खिलाड़ी अपने खेल का जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे,प्रतियोगिता को लेकर छत्तीसगढ़ व जिला हॉकी संघ के द्वारा तैयारियां की जा रही है।स्पर्धा में छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,राजस्थान,गोवा और अन्य राज्यों की टीम में हिस्सा लेंगी।