राजनांदगांव: जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किसी भी व्यक्ति द्वारा राशि की मांग करने पर की जा सकती शिकायत,जिला पंचायत सीईओ
प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र एवं राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है,जिसके तहत पात्र परिवारों को पक्का मकान निर्माण के लिए राशि दी जाती है।जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों का चयन क्रियान्वयन सर्वे सूची के आधार पर किया जाता है यदि कोई राशि मांगता है तो इसकी शिकायत जनपद स्तर पर की जा सकती है।