राजनांदगांव: शहर के चिखली में वैष्णव समाज भवन का विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने किया लोकार्पण
राजनांदगांव शहर के चिखली स्थित वैष्णव समाज भवन का छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने लोकार्पण किया।इस दौरान विधि विधान से पूजा अर्चना कर रिबन काटकर वैष्णव समाज भवन का लोकार्पण डॉ रमन सिंह द्वारा किया गया।वहीं सामाजिक बंधुओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया,इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी और सामाजिक बंधु मौजूद रहे।