*सीटू के आह्वान पर बगरू में मनाया काला दिवस, मनरेगा बहाल करने की मांग बुलंद*
*1 जुलाई काला दिवस: वीबीजी रामजी योजना के विरोध में सीटू का जयपुर के बगरू में प्रदर्शन*
*मनरेगा बहाली, 200 दिन काम व ₹600 मजदूरी सहित 4 सूत्री मांगों को लेकर केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी*
*जयपुर/बगरू :कमलेश आमेटा,1 जुलाई 2026 भारतीय ट्रेड यूनियन सीटू के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को अग्रवाल मेटल लेबर यूनियन सीटू द्वारा बगरू में अध्यक्ष उम्मेद सिंह शेखावत की अध्यक्षता में काला दिवस मनाकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया।
अध्यक्ष उम्मेद सिंह शेखावत ने बताया कि केंद्र सरकार मनरेगा को खत्म कर वीबीजी रामजी योजना लागू कर रही है, जिसके विरोध में सीटू ने पूरे देश में 1 जुलाई को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यूनियन की प्रमुख मांग है कि वीबीजी रामजी योजना को तत्काल वापस लिया जाए, मनरेगा को बहाल कर पुनः शुरू किया जाए, मनरेगा में 200 दिन का काम और ₹600 प्रतिदिन मजदूरी लागू की जाए तथा ग्राम पंचायत में 6 नंबर फॉर्म भरकर मनरेगा मजदूरों को तुरंत काम दिया जाए।
इस दौरान मजदूर साथियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। "मजदूर एकता जिंदाबाद", "सीटू यूनियन जिंदाबाद", "दुनिया के मजदूर एक हो" के नारे गूंजे। प्रदर्शन में महिला मजदूरों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अध्यक्ष शेखावत ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार मजदूर विरोधी फैसले वापस नहीं लेती और मनरेगा को बहाल कर 200 दिन ₹600 मजदूरी लागू नहीं करती, सीटू का संघर्ष जारी रहेगा।