🚨 20 लाख की लूट या फिल्मी साजिश?
भीलवाड़ा में 20 लाख रुपये की कथित लूट का पुलिस ने सिर्फ 42 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिसने खुद को लूट का शिकार बताया, वही पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फिल्मों और सोशल मीडिया से आइडिया लेकर फर्जी लूट की कहानी रची थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने रघुवीर उर्फ राजवीर, नारायण सिंह और विशाल साहू को गिरफ्तार कर लिया।
🚔 एक दिलचस्प घटनाक्रम में कोर्ट ले जाते समय पुलिस वाहन खराब हो गया, जिसके बाद तीनों आरोपियों को पैदल कोर्ट ले जाया गया।
क्या ऐसे मामलों में सजा और सख्त होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 👇
#Bhilwara #BreakingNews #CrimeNews #Rajasthan #Police LootCase ViralNews NewsUpdate HarPalBharatNews