सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के तेजपुर में कुत्ता काटने पर उलाना देने गए लोगों के साथ गाली-गलौज व मारपीट का आरोप
मऊआइमा थाना क्षेत्र तेजपुर निवासी चंद्रभान पुत्र स्व.भाई लाल पटेल का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर पड़ोस के एक व्यक्ति का कुत्ता मेरे भांजे को काट लिया। उलाहने देने गए तो आरोपीगण एक राय होकर गाली गुप्ता देते हुए मार पीट कर घायल कर दिए। पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। वही पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।