• आष्टा में आयोजित हुआ रोजगार मेला
• युवा संगम रोजगार मेले में 186 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन
जिला रोजगार कार्यालय सीहोर जनपद आष्टा में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे। मेले में 327 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। इसमें शामिल 13 कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एवं चयन की प्रक्रिया संपन्न की गई, जिसमें 186 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन हुआ। मंच से स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 58 लाख पचास हजार का लोन वितरित किया गया।
मेले में जिला रोजगार अधिकारी श्री कमलेश पटेल ने युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन और कौशल विकास के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में आष्टा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिध श्री सोनू गुणवान, इंडियन एयर फोर्स विंग कमांडर पी एस मूर्ति, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री अनुराग वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
18 views | Sehore, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026