संभाग स्तरीय अंडर-17 गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता में भोपाल बना विजेता, विदिशा को 56 रनों से हराया
सीहोर में आयोजित संभाग स्तरीय अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में भोपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विदिशा की टीम को 56 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में भोपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान आर्या नायक के नाबाद 39 रन और हर्षिका के नाबाद 41 रनों की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 10 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 101 रन बनाए। इस तरह भोपाल ने विदिशा के सामने जीत के लिए 102 रनों का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदिशा की टीम भोपाल के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने में असफल रही। विदिशा की टीम मात्र 45 रन ही बना सकी। इस प्रकार भोपाल ने 56 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के दौरान जिला खेल अधिकारी श्री अताउल्लाह खान, श्री आशीष शर्मा, श्री राजेश मालवीय, श्री मोहम्मद मुकर्रम, श्री महेंद्र परमार, श्री शिव परमार, श्री अक्षय दुबाने, श्री अजय चंदेल, श्री अक्षत तोमर, श्री लोकेंद्र एवं श्री विश्वास सहित अन्य उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
5 views | Sehore, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026