विद्युत वितरण कंपनी 14 अक्टूबर को उपभोक्ताओ की समस्याओ के निवारण के लिए लगाएगी शिविर
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सीहोर वृत्त द्वारा उपभोक्ता सेवा में उन्न्यन के उद्येश्य से ''समर्प्क अभियान'' योजना लागू की गयी। जिसके तहत 13 अक्टूबर को उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए संपर्क अभियान चलाया गया । इसी अभियान के तहत 14 अक्टूबर को सीहोर सभांग अर्तंगत एवं आष्टा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में बिजली बिल सुधार, मीटर, सर्विस केबल, कनेक्शन, भुगतान सहित तकनीकी सेवाओ से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। शिविर में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे।
सीहोर संभाग अर्तंगत ग्राम मगरखेड़ा, आबिदाबाद, सीहोर के वार्ड 19, वार्ड 12, सतपीपलिया एवं आष्टा संभाग के अर्तंगत कानाखेड़ी, निपानियाकला, शामपुरखेड़ी, मालीपुरा और सतवाड़ा में शिविर का आयोजन किया जाएगा
विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि को ध्यान में रखते हुए शिविर में पहुंचकर सुविधा का लाभ उठाएं।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
15 views | Sehore, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026