भीकनगांव: इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के दो हिस्सों की टेंडरिंग मार्च तक होगी, खरगोन में कोठड़ा और निमखेड़ी स्टेशन प्रस्तावित
खरगोन से गुजरने वाली इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के मध्य प्रदेश वाले दो हिस्सों की टेंडर प्रक्रिया मार्च तक पूरी होने की उम्मीद है। परियोजना में कसरावद के कोठड़ा और महेश्वर के निमखेड़ी में स्टेशन प्रस्तावित हैं। दोनों तहसीलों के 10 गांवों की जमीन लेने की प्रक्रिया तेज हुई है।