भीकनगांव: बदला मौसम: बादलों से किसानों की चिंता बढ़ी, पश्चिमी विक्षोभ का असर, तापमान में उतार-चढ़ाव और मावठे की आशंका
मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभके असर से पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।