भीकनगांव: खरगोन जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा और ₹12 हजार जुर्माना
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चंकी ने पीड़िता को डरा-धमका कर महाराष्ट्र ले जाकर शादी का झांसा दिया और आठ माह तक उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। प्रकरण में विवेचना पूरी होने के बाद अभियोग पत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया। जानकारी शुक्रवार दोपहर 2 बजे की है