पटना ग्रामीण: बिहार कांग्रेस ने सदाकत आश्रम से बांसघाट तक निकाली 'संविधान बचाओ' पैदल यात्रा
मंगलवार की सुबह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान बचाओ पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सुबह 11 बजे सदाकत आश्रम से शुरू होकर राजापुर पुल होते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद समाधि स्थल, बांसघाट पर संपन्न हुई। इसमें प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, अध्यक्ष राजेश राम सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।