पटना ग्रामीण: दीघा थाना क्षेत्र में स्कूल वैन से 390 लीटर देसी शराब बरामद, चालक फरार
सोमवार की देर रात दीघा थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कूल वैन से 390 लीटर देसी शराब बरामद किया है। वैन DAV स्कूल के नाम से चलाई जा रही थी। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वैन जब्त कर मालिक की तलाश शुरू कर दी है और तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है। सोमवार की देर रात 11:00 बजे ट्रैफिक ASP आलोक कुमार ने यह जानकारी दी।