पटना ग्रामीण: पांच देश रत्न मार्ग में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुनी लोगों की समस्याएं, बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
पांच देश रत्न मार्ग में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे लोगों से सीधा संवाद किया। मौके पर अपनी अपनी समस्या लेकर भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। सम्राट चौधरी ने मौके पर एक-एक कर वहां मौजूद सभी लोगों की समस्याओं को सुना और उसके बाद उसके त्वरित समाधान का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।