पटना ग्रामीण: इनकम टैक्स गोलंबर पर पाकिस्तान का झंडा फाड़कर हिंदू शिव भवानी सेना ने किया प्रदर्शन
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे इनकम टैक्स गोलंबर पर हाथों में तिरंगा लिए हिंदू शिव भवानी सेना ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान के झंडे फाड़ कर जमीन पर फेके गए और पाकिस्तान के झंडे पर पांव रखकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई।