पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार, नेता के हाथ से छीनकर पगड़ी पहनाई
दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे जदयू कार्यालय में धूमधाम के साथ आयोजित की गई। इस समारोह में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार भी जदयू कार्यालय पहुंचे थे। मौके पर सीएम नीतीश कुमार को जब जदयू नेता पगड़ी पहनाने आए तो सीएम नीतीश कुमार ने जदयू नेता के हाथ से पगड़ी छीन कर उन्हें ही पगड़ी पहना दिया।