तस्करों ने ट्रक में बनाए थे 8 गुप्त चेंबर,ग्रेनाइट स्लैब के बीच छिपाकर ले जा रहे थे अवैध शराब,आरोपी गिरफ्तार!
उदयपुर/खेरवाड़ा। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में आबकारी विभाग ने नेशनल हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की है। तस्कर शराब को ट्रक में ग्रेनाइट के स्लैब के बीच बनाए गए 8 गुप्त चेंबर में छिपाकर गुजरात ले जा रहे थे।
आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने बताया कि मुखबिर से मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर आबकारी निरोधक दल उदयपुर एवं खेरवाड़ा की टीम ने गुरुवार रात नेशनल हाईवे पर ग्रेनाइट के स्लैब से लदे टाटा ट्रक को रुकवाकर उसकी सघन जांच की। जांच के दौरान ट्रक में शातिराना तरीके से ग्रेनाइट स्लैब के बीच 8 गुप्त चेंबर बनाए जाने का पता चला। इन चेंबर में अवैध शराब छिपाकर रखी गई थी।
तलाशी के दौरान फोर सेल इन चंडीगढ़ पार्टी स्पेशल व्हिस्की की 240 बोतल, ब्लू स्टॉक व्हिस्की के 48 पव्वे, रॉयल चैलेंज व्हिस्की की 48 बोतल, 8 पीएम व्हिस्की के 288 पव्वे और किंगफिशर बीयर के 360 केन बरामद किए गए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुरेश बैरवा निवासी केकड़ी को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। आबकारी विभाग की टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।
यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त उदयपुर जोन प्रभा गौतम और उपायुक्त ईपीएफ उदयपुर जोन प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में आबकारी अधिकारी निरोधक दल उदयपुर विकास चारण, प्रहराधिकारी खेरवाड़ा करणी सिंह, प्रहराधिकारी उदयपुर दौलत सिंह सहित ईपीएफ उदयपुर एवं खेरवाड़ा का जाब्ता शामिल रहा।
#उदयपुर #खेरवाड़ा #अवैधशराब #शराबतस्करी #आबकारीविभाग #आबकारीकार्रवाई #अवैधशराबजब्त #शराबतस्कर #सुरेशबैरवा #गुजरात #राजस्थान #उदयपुरन्यूज #राजस्थानन्यूज #खेरवाड़ान्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #CrimeNews #UdaipurNews #RajasthanNews #LiquorSmuggling #ExciseDepartment #BreakingNews
#आबकारी #शराब #गुजरातसरकार #नमितमेहता #राजस्थानसरकार