अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर निर्वाचन विभाग ने 2 शतायु मतदाताओं का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान
करौली शहर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर निर्वाचन विभाग ने 2 शतायु मतदाताओं को सम्मानित किया। सेठ हरिचरणलाल जिंदल और हारून मोहम्मद को शॉल, माला और राजस्थान निर्वाचन आयुक्त नवीन महाजन के साइन किए अभिनंदन पत्र दिए गए।यह सम्मान समारोह स्वतंत्रता सेनानी चिरंजीलाल शर्मा स्कूल में हुआ। प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार पाराशर ने अध्यक्षता की, नगर परिषद आयुक्त कालूराम मुख्य अतिथि रहे। निर्वाचन शाखा के राजेंद्र दीवान ने वरिष्ठ मतदाताओं के योगदान के लिए सम्मान कार्यक्रम हो रहे हैं।संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर निर्वाचन शाखा के नंदकिशोर व्यास, निर्मल शर्मा, पंकज शर्मा, बीएलओ निसार अहमद, लखन शर्मा, लक्ष्मी नारायण सेन समेत कई लोग मौजूद रहे।