तोकापाल: डिमरापाल में पदयात्रियों की सेवा के लिए लगाए गए केंद्र का विधायक विनायक गोयल ने लिया जायजा
Tokapal, Bastar | Oct 12, 2026 चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने डिमरापाल में मेडिकल कॉलेज की ओर से दंतेवाड़ा पदयात्रियों की सेवा के लिए लगाए गए सेवा केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा की ओर पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को केले और खीर वितरित किए। विधायक ने पदयात्रियों की सेवा कर उनकी यात्रा के प्रति आस्था और समर्पण का सम्मान किया।