सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के सभी विकासखण्डों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
-
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिविरों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
-
प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी भावना के अनुरूप संचालित सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आज जिले के विकासखण्ड टीकमगढ़, पलेरा, जतारा, बल्देवगढ़ एवं नगर परिषद कारी में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित सुविधाएं प्रदान की गईं।
नगरीय क्षेत्र टीकमगढ़ के उत्सव भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में हितग्राहियों की ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं शुगर की जांच की गई। साथ ही टीबी स्क्रीनिंग तथा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
बल्देवगढ़ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह ने निरीक्षण एवं अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार पलेरा में आयोजित शिविर में श्रीमती सरोज राजपूत उपस्थित रहीं। टीकमगढ़ के उत्सव भवन में आयोजित शिविर में श्री राजेंद्र तिवारी, श्री विकास यादव, श्री गोपाल सिंह राय सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, जांच व्यवस्था तथा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
इसीक्रम में 4 अक्टूबर 2026 को जिले की सभी नगरीय निकायों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh