सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय योग एवं ध्यान सत्र आयोजित
---
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आज सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।
इसके तहत आयुष विभाग द्वारा आज उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 टीकमगढ़, सांदिपनी विद्यालय पलेरा, सांदिपनी विद्यालय बड़ागांव, सांदिपनी विद्यालय जतारा तथा शासकीय मॉडल स्कूल बल्देवगढ़ में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को योग करवाया गया। इस दौरान जिला योग प्रभारी सुरेंद्र सिंह एवं मनोज खरे नोडल अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र जैन सहायक नोडल अधिकारी डॉक्टर सत्येंद्र गुप्ता एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh