ओबरा: चोपन के सरपटवा में सियार के हमले में 10 लोग घायल, सीएचसी चोपन में हुआ उपचार
Obra, Sonbhadra | Oct 19, 2026 सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के सरपटवा में सियार के हमले से करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए सीएचसी चोपन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। घायल ग्रामीण ने बताया वो अपने परिवार और बच्चें के साथ जा रहा था इस दौरान सियार ने बच्चे पर अचानक हमला कर दिया ।