राघोगढ़: पूर्व मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह ने राघोगढ़ बस स्टैंड पर बन रही नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया, गुणवत्ता व कार्य देखा
राघोगढ़ बस स्टैंड पर राघोगढ़ नगर पालिका द्वारा बनाई जा रही नई बिल्डिंग का पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने निरीक्षण किया। 2 अक्टूबर दोपहर विधायक जयवर्धन सिंह ने बिल्डिंग में ऊपर नीचे घूम कर गुणवत्ता निर्माण कार्य देखा, पूरे काम की जानकारी ली। इस दौरान नगर पालिका राघोगढ़ सीएमओ अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। जल्द ही लोगों को बस स्टैंड पर सुविधा मिलेगी।