तरहसी: नशे के लिए प्रतिबंधित सिरप की खरीद-बिक्री में शामिल तीन आरोपियों को तरहसी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tarhasi, Palamu | Aug 27, 2024 नशे के लिए प्रतिबंधित सिरप की खरीद बिक्री में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खुदरा सिरप बेचने के आरोप में तरहसी के शाहिद अफरोज पिता नसीमउल हक अंसारी, नागेन्द्र प्रसाद पिता स्व. दया साव एवं मेदिनीनगर के आबादगंज नामधारी कॉलोनी के गौतम कुमार पिता सुरेश चन्द्रवंशी स्थानीय पता रामसागर लेस्लीगंज को गिरफ्तार किया गया है। कुल 61 डब्बे सिरप बरामद की गई।